MongoDB Limit Records In Hindi | MongoDB limit() Method With Example

📔 : MongoDB 🔗

तो अभी तक हम collections से सभी या तो सभी documents fetch कर रहे थे या सिर्फ single document fetch करते थे। क्या हो अगर हमें n documents चाहिए हो मतलब 10 , 12 या 15 ? या फिर किसी particular index से किसी particular index तक documents चहिये हों ?

Well , उसके लिए MongoDB ने हमें limit() और skip() का concept दिया है , जिसकी help से हम need के according documents fetch कर सकते हैं।

और इस topic में हम limit() और skip() को अच्छे से समझेंगे ।

MongoDB limit() In Hindi

limit() method MongoDB में एक query method है जो एक collection से data retrieve करते वक्त use होता है। ये method specify करता है कि आप कितने documents को retrieve करना चाहते हैं।

इस method का use किसी specific query के results को limit करने के लिए किया जाता है , जिससे आप database से only required documents ही retrieve करते हैं और performance को improve कर सकते हैं।

MongoDB limit() Syntax

db.collectionName.find().limit(number)

यहां, collectionName आपके collection का नाम है जिसमे से data retrieve करना चाहते हैं , number एक integer value है जो specify करता है कि कितने documents retrieve होंगे ,

MongoDB limit() Example

Suppose आपके पास एक "employees" collection है जिसमे employees की details stored है -

अब अगर आपको सिर्फ 2 employees की details retrieve करनी है , जिसकी query कुछ इस तरह से होगी।

db.employees.find().limit(2)

यह SQL limit की तरह है। जैसे ऊपर दी गयी MongoDB query की SQL equivalent query कुछ इस तरह से होगी -

SELECT * FROM employees LIMIT 2;

MongoDB find() with limit()

आप चाहे तो documents को filter करके भी limit() apply कर सकते हैं -

db.employees.find({"name" : "Raju"}).limit(2)

इसी तरह से आप other conditionals को भी apply कर सकते हैं , और documents को delete / update भी कर सकते हैं।

MongoDB Skip() In Hindi

skip() method भी MongoDB में query method है जो limit() method के साथ work करता है। skip() method का use किसी collection से documents retrieve करते वक्त ये specify करता है कि आप कितने documents को skip करके retrieve करना चाहते हैं।

MongoDB Skip() Syntax
db.collectionName.find().skip(number)

यहां , collectionName collection का नाम है जिसमे से data retrieve करना है और number एक integer value है जो specify करता है कि कितने documents को skip करके documents fetch होंगे।

MongoDB limit() - Skip() Example

skip() method का use ज्यादातर paging (pages में data retrieve करना ) और pagination (large datasets को multiple pages में display करना) scenarios में होता है।

इसके साथ limit() method का use करके आप specific range के documents को retrieve कर सकते हैं।

Suppose आपके पास एक "students" collection है जिसमे students की details stored है -

db.students.find().limit(2).skip(0)

SQL equivalent query

SELECT * FROM students LIMIT 2 OFFSET 0;

// or

SELECT * FROM students LIMIT 0,2;

इस query से first 2 students की details मिलेगी , अब अगर आपको next 2 students की details retrieve करनी है तो आप skip(2) का use करेंगे और limit same ही रहेगी।

db.students.find().limit(2).skip(2)

MongoDB $limit In aggregate()

हालाँकि aggregate() में भी records को fetch करने के लिए $limit stage का use किया जाता है।

Suppose आपको students collection से 5 documents को fetch करना है , तो $limit की query कुछ इस तरह से होगी।

db.students.aggregate([
   { $limit : 5 }
]);

तो कुछ इस तरह से pagination काम करती है , हालाँकि limit और skip का number कम या ज्यादा हो सकता है। Normally pagination में limit 10 रहता है और skip dynamic होता है page number के according .

Related Topics :

Rahul Kumar

Rahul Kumar

Hi ! My name is Rahul Kumar Rajput. I'm a back end web developer and founder of learnhindituts.com. I live in Uttar Pradesh (UP), India and I love to talk about programming as well as writing technical tutorials and tips that can help to others.

Get connected with me. :) LinkedIn Twitter Instagram Facebook

b2eprogrammers